IPL 2020 : 18.5 करोड़ वाले ये खिलाड़ी बने पंजाब के लिए बोझ, नहीं दिखा पाए कोई कमाल

By: Ankur Fri, 09 Oct 2020 09:34:58

IPL 2020 : 18.5 करोड़ वाले ये खिलाड़ी बने पंजाब के लिए बोझ, नहीं दिखा पाए कोई कमाल

बीते दिन गुरुवार को आईपीएल का 22वां मैच खेला गया जिसमें पंजाब को हैदराबाद से करारी हाल मिली। हैदराबाद से पंजाब को 202 रन का लक्ष्य दिया गया। लेकिन पंजाब की तरफ से निकोलस पूरन (37 गेंदों में 77 रन) के अलावा कोई नहीं चल पाया। पंजाब इस समय अंकतालिक में सबसे नीचे हैं और 6 मैच में सिर्फ 1 जीत दर्ज कर पाई हैं। पंजाब की इस दुर्दशा के पीछे सबसे बड़ी वजह है उसके स्टार खिलाड़ियों का फ्लॉप होना। बात करें पंजाब के सबसे महंगे खिलाड़ियों की तो ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल और शेल्डन कॉट्रेल पंजाब के लिए बोझ बनते दिखाई दे रहे हैं।

इस बार के सीजन के लिए पंजाब की टीम ने उनपर बड़ा दांव लगाते हुए उन्हें 10.75 करोड़ में अपने साथ जोड़ा। वे इस बार के आईपीएल में दूसरे सबसे महंगे खिलाड़ी हैं। लेकिन इतनी बड़ी कीमत और अपनी छवि से अलग वे बल्ले और गेंद दोनों से ही फ्लॉप हुए हैं।

आंकड़ों की बात करें तो मैक्सवेल ने अब तक छह मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने मात्र 48 रन बनाए हैं। इसमें 13 रन उनका सर्वाधिक स्कोर है। अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी के लिए पहचाने जाने वाले मैक्सवेल का औसत जहां 12 का है वहीं उनकी स्ट्राइक रेट 86 की है। उन्होंने अब तक के टूर्नामेंट में सिर्फ तीन चौके ही लगाए हैं। वहीं गेंदबाजी में बात करें तो उन्होंने छह मैचों में 42 गेंदें डाली हैं, जिसमे 65 रन दिए हैं और सिर्फ एक विकेट ही लिया है।

मैक्सवेल के अलावा पंजाब के एक और विदेशी खिलाड़ी शेल्डन कॉट्रेल जिन्हें टीम ने 8.5 करोड़ में खरीदा है, वे भी कुछ खास नहीं कर पाए हैं। वेस्ट इंडीज के तेज गेंदबाज शेल्डन कॉट्रेल ने छह मैचों में छह विकेट अपने नाम किए हैं। इस दौरान उन्होंने 8.8 की इकॉनमी से रन लुटाये हैं। वे अपनी टीम को शुरुआती सफलता दिलाने में भी नाकाम रहे हैं।

पंजाब की टीम के हार के कई और मुख्य कारण भी हैं। इसमें टीम के बल्लेबाजी क्रम में लगातार बदलाव, प्लेइंग XI को बदलते रहना और केएल राहुल-मयंक अग्रवाल की अपनी सलामी जोड़ी पर अधिक निर्भरता। वहीं टी-20 में 13000 से अधिक रन बनाने वाले विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल को बाहर बैठाना में टीम के लिए महंगा साबित हो रहा है।

ये भी पढ़े :

# IPL 2020 : हैदराबाद के खिलाफ क्यों नहीं खेले विस्फोटक बल्लेबाज गेल, प्रमुख कोच अनिल कुंबले ने बताई वजह

# IPL 2020 : SRH के इन 5 खिलाड़ियों ने दी पंजाब को पटखनी, किया शानदार प्रदर्शन

# SRH Vs KXIP : पंजाब को मिली हैदराबाद से 69 रन की विशाल हार, पूरन ने लगाई सीजन की सबसे तेज फिफ्टी

# SRH vs KXIP : हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए बनाया 201 रन का विशाल स्कोर, क्या पंजाब तय कर पाएगी अपनी जीत

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
पढ़ें Hindi News ऑनलाइन lifeberrys हिंदी की वेबसाइट पर। जानिए देश-विदेश और अपने प्रदेश से जुड़ीNews in Hindi

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com